Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

घूसखोर पंचायत सचिव 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लातेहार में ACB की कार्रवाई

Latehar: जिले के मनिका प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (एसीबी) की टीम ने बड़काडीह पंचायत के...

A corrupt Panchayat Secretary was arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 10,000; ACB took action in Latehar.

Latehar: जिले के मनिका प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (एसीबी) की टीम ने बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव नागेश्वर रजक द्वारा एक योजना के भुगतान एवं प्रशासनिक स्वीकृति के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. आवेदक द्वारा बार-बार गुहार लगाए जाने के बावजूद बिना पैसे दिए काम करने से इनकार किया जा रहा था. परेशान होकर आवेदक ने इसकी शिकायत पलामू प्रमंडल एसीबी से की.

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद एसीबी ने पंचायत सचिव को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन कर जाल बिछाया. गुरुवार को योजना के अनुसार जैसे ही आवेदक ने मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपए की रिश्वत की राशि सौंपी, घात लगाए एसीबी के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा.

प्रखंड कार्यालय में मचा हड़कंप

प्रखंड कार्यालय के अंदर से ही पंचायत सचिव की गिरफ्तारी के बाद पूरे कार्यालय परिसर और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. एसीबी की टीम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी पंचायत सचिव को अपने साथ मेदिनीनगर स्थित एसीबी थाना ले गई, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

ALSO READ : सरकारी वकीलों की नियुक्ति और कामकाज के लिए नई नियमावली अधिसूचित, पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया, आदेश जारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *