Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: अधिवक्ताओं के हितों को लेकर BCI अध्यक्ष से मिले किशोर पाण्डेय

Palamu: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पाण्डेय ने नई दिल्ली स्थित बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) कार्यालय...

Palamu: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर पाण्डेय ने नई दिल्ली स्थित बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) कार्यालय में चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा से सार्थक भेंट की. इस दौरान अधिवक्ताओं, नवोदित विधि स्नातकों एवं विधि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा श्री पाण्डेय ने अधिवक्ता समुदाय के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञापन भी सौंपा.

नामांकन शुल्क में रियायत की मांग

भेंट के दौरान श्री पाण्डेय ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अधिवक्ता नामांकन शुल्क को वर्तमान ₹750 से बढ़ाकर ₹22,500 किए जाने के प्रस्ताव के मद्देनजर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं आर्थिक रूप से कमजोर नवोदित विधि स्नातकों के लिए विशेष रियायत अथवा अलग व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी योग्य विधि स्नातक के अधिवक्ता बनने में बाधा नहीं बनना चाहिए.

अधिवक्ता सुरक्षा कानून पर जताया आभार

श्री पाण्डेय ने राज्यसभा में अधिवक्ता सुरक्षा कानून का मुद्दा उठाने के लिए श्री मनन मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून आज समय की आवश्यकता है. इससे अधिवक्ताओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं निर्भीक वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे बिना किसी भय के न्याय व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे.

अधिवक्ताओं के हित में सक्रिय रहने का भरोसा

श्री मनन मिश्रा की सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बार काउंसिल ऑफ इंडिया अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं विधि व्यवसाय को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करती रहेगी.

श्री पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर वे भविष्य में भी निरंतर सक्रिय रहेंगे तथा अधिवक्ता समुदाय की आवाज़ को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *