Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: विधानसभा मार्च को लेकर स्पेशल ब्रांच अलर्ट, कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश, जंतर-मंतर आंदोलन की चर्चित छात्र नेता नेहा बोरा आ रही झारखंड

Ranchi: झारखंड में सात अगस्त को आयोजित होने वाले विधानसभा मार्च और विरोध प्रदर्शनों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो...

Jharkhand: Special Branch on alert for Assembly march, directing law and order maintenance; popular student leader of Jantar Mantar movement, Neha Bora, is coming to Jharkhand.

Ranchi: झारखंड में सात अगस्त को आयोजित होने वाले विधानसभा मार्च और विरोध प्रदर्शनों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. स्पेशल ब्रांच झारखंड द्वारा राज्य के सभी डीसी और एसपी एक पत्र जारी कर प्रशासनिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट पर प्रशासन, चर्चित छात्र नेता नेहा बोरा झारखंड आ रही हैं

– सोशल मीडिया सेल के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर आंदोलन की चर्चित छात्र नेता नेहा बोरा झारखंड आ रही हैं.

– प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेहा बोरा सात अगस्त को आयोजित विधानसभा मार्च में शामिल होंगी. साथ ही, मार्च के बाद उनके आंदोलनकारियों के धरना-प्रदर्शन स्थल पर जाने और आंदोलन को अपना समर्थन देने की भी सूचना है.

– स्पेशल ब्रांच के पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि भाकपा माले द्वारा भी युवाओं से सात अगस्त को बड़ी संख्या में ‘विधानसभा चलने’ का अनुरोध किया गया है.

*कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका:*

– सोशल मीडिया पर इस प्रकार के संदेश वायरल होने से राज्य में कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना जताई गई है.

– पुलिस प्रशासन को अंदेशा है कि इन प्रदर्शनों के दौरान भारी भीड़ जुटने से स्थिति संवेदनशील हो सकती है.

– सोशल मीडिया पोस्ट और जानकारियों का तुरंत सत्यापन किया जाए.

– क्षेत्र में आवश्यक प्रशासनिक सतर्कता बरती जाए.

– स्थिति से निपटने के लिए विधि-सम्मत कार्यवाही की जाए.

ALSO READ : AK-47 और भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ 3 इनामी माओवादी गिरफ्तार, दलमा पहाड़ से पुलिस से लूटी हुई इंसास रायफल बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *