Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: आंदोलनरत JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से मिलीं सीता सोरेन, CBI जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Ranchi: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता एवं पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे...

Ranchi

Ranchi: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता एवं पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं से भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने देर रात मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनीं और उनके आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

छात्रों की पीड़ा को बताया गंभीर

सीता सोरेन ने कहा कि कई दिनों से छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं. उनकी पीड़ा और बेबसी बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि ये युवा केवल निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा यह मामला बेहद संवेदनशील है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

JPSC-JSSC मामले की CBI जांच की मांग

सीता सोरेन ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे मामले में सरकार के लोग शामिल नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच तभी संभव है, जब इस प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए. उन्होंने मांग की कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक मामले की CBI से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके.

 शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

सीता सोरेन ने कहा कि JPSC और JSSC में लगातार सामने आ रही कथित गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक झारखंड के युवाओं का भरोसा बहाल नहीं हो सकता. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी और उनकी आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी.

ALSO READ: झारखंड सचिवालय सेवा संघ का विरोध जारी, कैडर रिव्यू और वादाखिलाफी के खिलाफ 12 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे कर्मी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *