Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आंदोलन कर रहे छात्रों की तरफ से ये रखेंगे सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी के सामने अपनी बात, वार्ता थोड़ी देर में हो सकती है शुरू

Ranchi: सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय कमेटी बनने के बाद अब आंदोलन कर रहे छात्रों की भी तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल...

They will present their views on behalf of the protesting students before a high-level government committee; talks are expected to begin shortly.

Ranchi: सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय कमेटी बनने के बाद अब आंदोलन कर रहे छात्रों की भी तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल तैयार किया गया है. यह प्रतिनिधिमंडल उच्च स्तरीय कमेटी के सामने अपनी मांगों को रखेगी.

छात्रों की तरफ से बनी कमेटी मे छात्र प्रतिनिधि के रूप में

  • रविन्द्र पासवान
  • पीयूष कुमार सिंह
  • रविन्द्र कुमार रवि
  • राजेश प्रसाद
  • नीतू कुजूर
  • कार्तिक सोरेन
  • अंकित कुमार
  • शालू सिंह

पत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक के रूप में)

  • शंभूनाथ चौधरी
  • विकास वर्मा

कानूनविद (अभिभावक के रूप में)

  • वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार का नाम शामिल है.

12 दिनों के आंदोलन के बाद बनी उच्च स्तरीय कमेटी

बताते चलें कि छात्र आंदोलन के करीब 12 दिन बीतने के बाद सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकश की गयी. रांची प्रशासन के एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर आकर छात्रों के सामने सरकार की बात रखी. जिसे सकारात्मक रूप से छात्रों ने स्वीकारा. अब छात्रों की तरफ से प्रतिनिधिमंडल बनाया गया है. उम्मीद की जा रही है कि यह प्रतिनिधिमंडल और उच्च स्तरीय कमेटी आंदोलन खत्म की ओर सकारात्मक रूप से बढ़ेगी.

ALSO READ : झारखंड: विधानसभा मार्च को लेकर स्पेशल ब्रांच अलर्ट, कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश, जंतर-मंतर आंदोलन की चर्चित छात्र नेता नेहा बोरा आ रही झारखंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *