Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: हिन्दू राष्ट्र संघ ने मनाया छठा स्थापना दिवस, मौसीबाड़ी पहाड़ पर फहराया 20 फीट ऊंचा भगवा ध्वज

Hazaribagh : हिन्दू राष्ट्र संघ ने गुरुवार को अपना छठा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया. इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशि...

Hazaribagh : हिन्दू राष्ट्र संघ ने गुरुवार को अपना छठा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया. इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण केसरी के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम के दौरान सिलवार पहाड़ स्थित मौसीबाड़ी पहाड़ की चोटी पर 20 फीट ऊंचा भगवा ध्वज फहराया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में बेल के पौधे का रोपण कर की गई. इसके बाद संगठन के पदाधिकारी और सदस्य सिलवार पहाड़ के लिए रवाना हुए, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई. भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग अर्पित करने के बाद मौसीबाड़ी पहाड़ की चोटी पर भगवा ध्वज फहराया गया.

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ध्वजारोहण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

राष्ट्र हित सर्वोपरि’ का दिया संदेश

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण केसरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू राष्ट्र संघ हमेशा समाज और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा. उन्होंने कहा कि संगठन के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है और समाज में माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए हिन्दू राष्ट्र संघ सदैव प्रतिबद्ध रहेगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में हिन्दू राष्ट्र संघ के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read : आंदोलन कर रहे छात्रों की तरफ से ये रखेंगे सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी के सामने अपनी बात, वार्ता थोड़ी देर में हो सकती है शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *