Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर BJP का हमला, आदित्य साहू ने CBI जांच की मांग दोहराई

Ranchi:झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस और राज्य सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा...

BJP attacks Congress over its silence on student protests, Aditya Sahu reiterates demand for CBI probe

Ranchi:झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस और राज्य सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने गुरुवार को दिल्ली में कहा कि कांग्रेस छात्र हितों के मुद्दे पर पूरी तरह चुप है, जबकि राज्य में हजारों छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है, इसलिए छात्रों के मुद्दे पर उसकी भी जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 के बाद हुई भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, लेकिन सरकार ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई.

JPSC-JSSC समेत सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराई जाए : भाजपा 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि JPSC-JSSC समेत सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस वास्तव में छात्रों के साथ है, तो उसे CBI जांच की मांग का समर्थन करना चाहिए. यदि ऐसा नहीं करती है तो सरकार से अपना समर्थन वापस लेने पर फैसला लेना चाहिए. आदित्य साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दूसरे राज्यों के बजाय झारखंड आकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग राजनीति कर रही है.

छात्रों को कई तरह की परेशानियों का करना पड़ रहा सामना

उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनके अनुसार, छात्रों को धरना स्थल पर टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही और रात में बिजली भी काट दी जाती है. इसके बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. भाजपा ने एक बार फिर राज्य सरकार से भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग दोहराई.

ALSO READ : दिव्यांगजन अधिकार कानून पर HC का निर्देश- अतिरिक्त प्रभार नहीं, नियमित स्टेट कमिश्नर की करें नियुक्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *