Ranchi: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 6 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्य में ड्राफ्ट मतदाता सूची में 2 करोड़ 21 लाख 1 हजार 249 मतदाता शामिल हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, 63 लाख 24 हजार 116 मतदाताओं को सत्यापन के लिए नोटिस भेजा जाएगा. इन मतदाताओं के रिकॉर्ड में अलग-अलग तरह की विसंगतियां सामने आई हैं, जिनकी जांच की जाएगी.

सत्यापन की प्रक्रिया जारी
जारी आंकड़ों के अनुसार, 14 लाख 3 हजार 205 मतदाताओं का रिकॉर्ड सही तरीके से मैप नहीं हो पाया है, इसलिए उन्हें सत्यापन के लिए नोटिस मिलेगा. वहीं 3 लाख 65 हजार 684 मतदाताओं के रिकॉर्ड में जनांकिकीय समानता (डुप्लीकेट जैसी स्थिति) मिलने पर भी सत्यापन किया जाएगा. इसके अलावा सबसे अधिक 45 लाख 55 हजार 227 मतदाताओं को रिकॉर्ड में तार्किक विसंगतियां मिलने के कारण नोटिस जारी किया जाएगा. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं द्वारा जमा किए गए एन्यूमरेशन फॉर्म की जांच अभी जारी है. यदि जांच के दौरान किसी मतदाता की पात्रता पर संदेह होता है, तो उसे भी नोटिस भेजा जाएगा. साथ ही फॉर्म-6, फॉर्म-6A, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के तहत मिले आवेदनों की भी जांच और सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी.

AlsoRead:लूट की साजिश के बीच हुआ विवाद, गुस्से में फरसा से उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार


