Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

वरिष्ठ विधायक सरयू राय से अस्पताल पहुंचकर मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur: आज विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जब जमशेदपुर पश्चिम के वरिष्ठ विधायक एवं लोकप्रिय जननेता सरयू...

Wishing senior MLA Saryu Rai a speedy recovery, Health Minister Dr. Irfan Ansari reached the hospital and met him.

Jamshedpur: आज विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जब जमशेदपुर पश्चिम के वरिष्ठ विधायक एवं लोकप्रिय जननेता सरयू राय को सदन में नहीं देखा, तो उन्होंने तत्काल उनके बारे में जानकारी ली. पता चला कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें रांची स्थित क्यूरेस्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे, उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों की पूरी टीम से बातचीत कर बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सरयू राय जी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं: डॉ. इरफान अंसारी

इस अवसर पर भावुक होते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “सरयू राय जी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं. उन्होंने हमेशा मुझे बेटे से भी बढ़कर स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया है. राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मुझे उनसे ही मिली है. स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की उन्होंने हमेशा खुलकर सराहना की और मेरा उत्साहवर्धन किया. उनसे हर मुलाकात मुझे कुछ नया सीखने का अवसर देती है.”

सिद्धांतवादी और निर्भीक नेताओं में से एक हैं सरयू राय

उन्होंने कहा कि सरयू राय जी झारखंड की राजनीति के सबसे अनुभवी, सिद्धांतवादी और निर्भीक नेताओं में से एक हैं. विधानसभा में जनता के मुद्दों को तथ्यों और पूरी मजबूती से उठाना उनकी पहचान है. जब तक उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता, तब तक वे लगातार प्रश्न करते रहते हैं. यही उनकी जनप्रतिबद्धता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का परिचायक है.

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना  की 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “आज अपने अभिभावक से मिलकर मन भावुक हो गया. ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर विधानसभा में लौटें. झारखंड की जनता और हम सभी को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह की हमेशा आवश्यकता रहेगी. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हृदय से कामना करता हूं.”

ASLO READ : 7 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान, छात्र संगठनों ने 14वीं JPSC रद्द करने की उठाई मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *