Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सात साल की मासूम की दुष्कर्म की बाद हत्या मामले में 10 को आयेगा फैसला

Ranchi: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले...

रांची
ranchi civil court

Ranchi: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में फैसला की की तिथि 10 अगस्त निर्धारित की है. वकीलों के हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो पायी. जिसके कारण अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया. मामले में आरोपी नेसार अंसारी ने ट्रायल फेस किया है. जघन्य अपराध का मामला साल 2020 के रातु थाना क्षेत्र के परेहपाट का है. मासूम के साथ दुष्कर्म कर शव को एक बोरे में डालकर खेत में फेंक दिया गया था. शव को देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया था. बच्ची की जनाजे में डीआइजी सह तत्कालीन ग्रामीण एसपी नौसाद आलम ने भी शामिल होकर कंधा दिया था.

ALSO READ : कोल्हान में माओवादियों को बड़ा झटका: मिसिर बेसरा का करीबी 5 लाख का इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम ने 2 महिला कैडरों के साथ किया सरेंडर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *