Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC आंदोलन के समर्थन में 9 अगस्त को निर्जला अनशन करेंगे जयराम महतो

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र...

Jairam Mahato will go on a waterless fast on August 9 in support of the JPSC-JSSC movement.

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को अब डुमरी विधायक जयराम महतो का भी समर्थन मिला है. जयराम महतो ने 9 अगस्त को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिन का निर्जला अनशन करने का ऐलान किया है. जयराम महतो ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से अनशन पर बैठेंगे. इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर अनुमति मांगी थी. नए विधानसभा परिसर में अनशन की परंपरा नहीं होने के कारण उन्हें पुराने विधानसभा परिसर में अनशन की अनुमति दी गई है. उन्होंने कहा कि वह छात्रों के साथ पहले भी खड़े थे, आज भी हैं और आगे भी उनके साथ रहेंगे. जयराम महतो ने विधानसभा अध्यक्ष के अलावा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की. उन्होंने सभी से छात्र आंदोलन का जल्द समाधान कराने का आग्रह किया. जयराम महतो ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे छात्र किसी के बेटे-बेटियां हैं. उनकी सुरक्षा सबसे जरूरी है. सरकार को छात्रों की स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ जल्द पहल करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: जानें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दिन भर की गतिविधियां, रांची जिला प्रशासन और पुलिस संदिग्ध लोगों पर रख रही पैनी नजर

विधानसभा में भी उठाएंगे छात्रों की आवाज

जयराम महतो ने कहा कि 10, 11 और 12 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होंगे. इस दौरान सदन के अंदर भी JPSC-JSSC का मुद्दा मजबूती से उठाएंगे और छात्रों की मांगों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़ी कथित विवादित नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करने, दोषियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की CBI/ED से जांच कराने की मांग की है. साथ ही JPSC और JSSC के अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *