Bokaro: समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 43 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन रिस्पॉन्सिव एवं नागरिक-केंद्रित प्रशासन की अवधारणा के अनुरूप कार्य कर रहा है. नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी विभाग जनहित से जुड़े मामलों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करें.
AlsoRead:बोकारो: 8-9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर- DC


