Bokaro: DC अजय नाथ झा ने झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होने की जानकारी दी. शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरे जाएंगे.
पात्र नागरिक उठाएं लाभ
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं.

फॉर्म-8 से कराएं संशोधन
जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या मतदान केंद्र दूर है, वे फॉर्म-8 भरकर नाम नजदीकी केंद्र में स्थानांतरित करा सकते हैं.

ALSO READ: हजारीबाग: DVC, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बनी सहमति, भूमि विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा फैसला
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता ECINet ऐप या voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.

