Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC आंदोलन: स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और छात्रों के प्रतिनिधमंडल के साथ होगी वार्ता, जानिए समय और 10 सदस्यीय डेलिगेशन की सूची

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) आंदोलन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत अभ्यर्थियों...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) आंदोलन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत अभ्यर्थियों और सरकार के बीच होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता के लिए समय और स्थान तय कर लिया गया है. यह बैठक राजकीय अतिथिशाला में शाम सात बजे आयोजित की जाएगी. वार्ता को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची सरकार को सौंप दी गई है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है.

डेलिगेशन की सूची में बदलाव: केवल छात्र होंगे शामिल

शुक्रवार को छात्रों के समूह ने मीडिया के साथ अपने प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) के नामों की जानकारी साझा की. इस नई और अंतिम सूची में एक प्रमुख बदलाव देखा गया है इस बार प्रतिनिधिमंडल में केवल छात्रों को ही स्थान दिया गया है. इससे पहले, गुरुवार को छात्रों द्वारा 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की एक प्रारंभिक सूची जारी की गई थी, जिसमें दो पत्रकारों और झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार का नाम भी शामिल था. हालांकि, शुक्रवार को जारी संशोधित सूची में उन बाहरी नामों को हटाकर विशुद्ध रूप से छात्रों को ही वार्ता की कमान सौंपी गई है, जो सरकार के समक्ष अभ्यर्थियों का पक्ष रखेंगे.

Also Read: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच छात्रों से मिले राजेश ठाकुर, कहा- सरकार संवेदनशील, मुख्यमंत्री रख रहे नजर

वार्ता में शामिल होने वाले 10 सदस्यीय डेलिगेशन

  • रवीन्द्र पासवान
  • पीयूष कुमार
  • राजेश प्रसाद
  • नीतू कुजूर
  • अंकित राज
  • कार्तिक सोरेन
  • शालू कुमारी
  • रवींद्र कुमार रवि
  • आनंद कुमार
  • अंकित कुमार

राजकीय अतिथि शाला में शाम 7:00 बजे होने वाली इस बैठक से आंदोलनरत अभ्यर्थियों को काफी उम्मीदें हैं. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और छात्रों के इस प्रतिनिधिमंडल के बीच होने वाली वार्ता से क्या सकारात्मक हल निकलता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *