Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: आसनसोल मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक, चार मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

Jamtara: आसनसोल मंडल के DCOP–दुर्गापुर (डाउन लाइन-1) खंड में PQRS अनुरक्षण कार्य को सुगमता से पूरा कराने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया...

जामताड़ा
आसनसोल मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक

Jamtara: आसनसोल मंडल के DCOP–दुर्गापुर (डाउन लाइन-1) खंड में PQRS अनुरक्षण कार्य को सुगमता से पूरा कराने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक शनिवार, 15 अगस्त 2026 और मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को दोपहर 14:30 बजे से 18:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.

चार मेमू ट्रेनें रहेंगी अस्थायी रूप से निरस्त

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दोनों तिथियों यानी 15 और 18 अगस्त 2026 को निम्नलिखित चार मेमू ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा—

  • 63522 आसनसोल–बर्धमान मेमू
  • 63515 बर्धमान–आसनसोल मेमू
  • 63524 आसनसोल–बर्धमान मेमू
  • 63517 बर्धमान–आसनसोल मेमू

यात्रियों से यात्रा की योजना में बदलाव की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन ट्रेनों के अस्थायी निरस्तीकरण को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है.

ALSO READ:  जमशेदपुर: सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं’, IDTR में लॉन्च हुआ ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’, युवाओं को मिला बड़ा मंत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *