Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: सदर अस्पताल की लापरवाही पर DC सख्त, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Jamtara: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा...

Jamtara

Jamtara: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाएं, एंबुलेंस सुविधा तथा मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. वहीं निरीक्षण के दौरान भी कई कमियां सामने आई हैं, जिन्हें तत्काल दूर करने की आवश्यकता है.

इमरजेंसी सेवाएं और महिला डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

उपायुक्त ने आपातकालीन सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ महिला एवं पुरुष चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से महिला मरीजों को इमरजेंसी में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए महिला चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

मरीजों से संवेदनशील व्यवहार करने पर जोर

डीसी ने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने वाले अधिकांश मरीज गरीब और जरूरतमंद परिवारों से आते हैं. ऐसे में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके साथ मानवीय एवं सहयोगात्मक व्यवहार करना चाहिए.

बाहर की दवा लिखने पर रोक, एंबुलेंस व्यवस्था होगी मजबूत

बैठक में अस्पताल से बाहर की दवा लिखने पर रोक लगाने और सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की स्थिति में निजी एंबुलेंस संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर समय पर परिवहन सुनिश्चित करने को कहा गया.

तीन शिफ्ट में सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी

उपायुक्त ने अस्पताल में एसओपी के अनुरूप तीन शिफ्ट में साफ-सफाई कराने, मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने को भी कहा.

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन की प्राथमिकता

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. मरीजों की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: जमशेदपुर: सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं’, IDTR में लॉन्च हुआ ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’, युवाओं को मिला बड़ा मंत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *