Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : खेलगांव में बेजुबान पर एयर गन से हमला, FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को सौंपा गया आवेदन

Ranchi: खेलगांव परिसर में एक बेज़ुबान सामुदायिक कुत्ते पर एयर गन पेलेट से किए गए जानलेवा हमले और पशु क्रूरता के मामले...

Ranchi: खेलगांव परिसर में एक बेज़ुबान सामुदायिक कुत्ते पर एयर गन पेलेट से किए गए जानलेवा हमले और पशु क्रूरता के मामले में क्षेत्र के पशु प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. शनिवार को नीतू सिंह के नेतृत्व में पशु प्रेमियों, एनजीओ प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने संबंधित थाने पहुंचकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हेतु एफआईआर दर्ज करने का लिखित आवेदन दिया.

साक्ष्यों के साथ पुलिस से गुहार

शिकायतकर्ताओं ने केवल आवेदन ही नहीं दिया, बल्कि घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण और पुख्ता साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं. मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि पांच अगस्त को खेलगांव परिसर में एक सामुदायिक कुत्ता अत्यंत गंभीर और लहूलुहान अवस्था में पाया गया था. जब उसका परीक्षण किया गया, तो उसके शरीर पर तीन संदिग्ध छेद पाए गए. परिस्थितियों और शुरुआती चिकित्सीय जांच के आधार पर यह आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उस पर एयर गन या पेलेट से निशाना साधकर हमला किया गया है.

Also Read: JPSC- JSSC परीक्षा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर

पशु प्रेमियों में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

इस अमानवीय घटना के बाद से ही स्थानीय नागरिकों और पशु प्रेमियों में भारी रोष है. थाने में आवेदन सौंपने के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि बेजुबान जानवरों के प्रति इस तरह की क्रूरता और हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने मांग की है कि प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अविलंब मामला दर्ज कर मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषी या दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *