Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: विधायक आलोक चौरसिया पर रंजन पाठक ने साधा निशाना, युवाओं के मुद्दे पर बोलने से पहले 12 साल का मांगा हिसाब

Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने प्रेस वार्ता कर डाल्टनगंज के स्थानीय विधायक...

Ranjan Pathak
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक व अन्य

Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने प्रेस वार्ता कर डाल्टनगंज के स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य पर सवाल उठाने से पहले विधायक को अपने 12 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए. बिट्टू पाठक ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर वर्ष दो करोड़ रोजगार का वादा किया था, लेकिन युवा आज भी बेरोजगार हैं. रघुवर दास की सरकार के दौरान बाहरी राज्यों के लोगों को नियुक्तियां दी गईं और झारखंड के युवाओं की अनदेखी की गई, जिस पर विधायक खामोश रहे.

चुनावी राजनीति कर रही भाजपा 

प्रेस वार्ता में रंजन पाठक ने कहा कि NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन पर भी विधायक ने कोई बयान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं के हक और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए आवाज उठा रहे हैं, जबकि भाजपा केवल चुनावी राजनीति कर रही है. इस दौरान शमीम अहमद राईन, विद्या सिंह चेरो, ईश्वर प्रसाद सिंह, गिरजा राम, अजय साहू, नाफिज खान, खुर्शीद आलम, सच्चिदानंद मिश्रा, देवांग शुक्ला, सौरभ पांडेय और पीयूष गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में अब भी 21 फीसदी बारिश की कमी, सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम में झमाझम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *