Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : विश्व आदिवासी दिवस पर प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

Chaibasa : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने...

Chaibasa : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस पहल के माध्यम से जिलेवासियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया गया.

सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का निरीक्षण

सदर अस्पताल चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर का उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद कर स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति उनकी भावना और अनुभवों की जानकारी ली और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए उनका उत्साहवर्धन किया.

उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी दुर्घटना पीड़ित, प्रसूता, गंभीर रूप से बीमार मरीज या अन्य जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है. उन्होंने जिले के स्वस्थ और पात्र नागरिकों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

सेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. रक्तदान शिविर जैसी गतिविधियां समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करती हैं. शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया. उप विकास आयुक्त ने रक्तदाताओं से कहा कि उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है और इससे अन्य लोग भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने के लिए प्रेरित होंगे.

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ मानवीय संवेदना, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक सहयोग का संदेश दिया. जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि स्वस्थ और पात्र व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाएं, ताकि आवश्यकता के समय किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण कठिनाई का सामना न करना पड़े.

Also Read : PM मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *