Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ईरान-‘न पीछे हटेंगे, न सिर झुकाएंगे’ अमेरिका-इजरायल को पेजेशकियान की दो टूक

Newswave Desk: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका और इजरायल को कड़ा संदेश दिया है. ईरानी सरकारी टीवी को दिए एक...

Newswave
'न पीछे हटेंगे, न सिर झुकाएंगे' -पेजेशकियान

Newswave Desk: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका और इजरायल को कड़ा संदेश दिया है. ईरानी सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान दबाव और धमकियों के आगे न तो पीछे हटेगा और न ही अपना सिर झुकाएगा. उन्होंने दावा किया कि ईरान आखिरी दम तक अपने देश की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा.

सीरिया जैसे हमले की थी तैयारी- पेजेशकियान

पेजेशकियान ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ उसी तरह की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही थी, जैसी सीरिया में देखने को मिली थी. उनके मुताबिक, अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान को कमजोर करने की रणनीति तैयार की गई थी. हालांकि, ईरानी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान की सैन्य और रणनीतिक ताकत के कारण इस योजना को सफल नहीं होने दिया गया. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अपनी क्षमता और तैयारी के दम पर विरोधियों की रणनीति को नाकाम कर दिया.

ईरान दबाव में नहीं झुकेगा’

पेजेशकियान ने अपने बयान में साफ किया कि बाहरी दबाव के बावजूद ईरान अपनी नीतियों से पीछे हटने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान के लोगों में अपने देश की रक्षा करने का मजबूत संकल्प है और किसी भी चुनौती का सामना एकजुट होकर किया जाएगा.

अमेरिका-इजरायल को सीधा संदेश

ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के संबंध बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. पेजेशकियान ने अपने संदेश के जरिए यह संकेत देने की कोशिश की कि ईरान किसी भी सैन्य या राजनीतिक दबाव के सामने आसानी से झुकने वाला नहीं है. उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि ईरान अपने हितों और संप्रभुता की रक्षा के लिए आखिरी दम तक मुकाबला करता रहेगा.

ALSO READ: बोकारो: DVC क्षेत्र में प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना, अवैध ओवरलोडिंग से आक्रोश, हाइवा एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *