Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

PM मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

NewsWave Desk: शनिवार को बीजेपी सांसद राघव चड्ढा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अचानक मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई...

NewsWave Desk: शनिवार को बीजेपी सांसद राघव चड्ढा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अचानक मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर करते हुए इसे ‘यादगार सुबह’ बताया.

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने बातचीत को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला. उन्होंने प्रधानमंत्री के बहुमूल्य समय और उनसे मिले मार्गदर्शन के लिए आभार जताया. हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है.

पंजाब चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

राघव चड्ढा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद हैं और पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं. जालंधर से उनका पैतृक संबंध भी है. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है, ऐसी चर्चाएं भी सामने आ रही हैं.

Also Read: JPSC-JSSC आंदोलन: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने देवेंद्र महतो से की मुलाकात, कहा– देशभर के छात्र दे रहे अपना समर्थन

AAP छोड़ BJP में हुए थे शामिल

राघव चड्ढा ने इस साल की शुरुआत में आम आदमी पार्टी से दूरी बनाते हुए छह अन्य सांसदों के साथ बीजेपी का दामन थामा था. इसके बाद से ही पंजाब की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा बनी हुई है.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है. हालांकि, मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने अपने बयान में किसी राजनीतिक जिम्मेदारी या आगामी चुनाव को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.

सुखबीर बादल भी कर चुके हैं PM से मुलाकात

राघव चड्ढा से एक दिन पहले शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. लगातार दो दिनों में पंजाब की राजनीति से जुड़े नेताओं की प्रधानमंत्री से हुई मुलाकातों ने राज्य में सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *