Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आक्रोशित छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग, पुलिस के साथ तीखी झड़प

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं के विरोध में सोमवार को राजधानी रांची की...

JPSC

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं के विरोध में सोमवार को राजधानी रांची की सड़कों पर छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिला. ‘भारत माता की जय’ और ‘रोजगार दो’ जैसे देशभक्ति नारों के साथ हजारों की संख्या में छात्रों ने विधानसभा घेराव के लिए कूच किया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को धता बताते हुए उग्र छात्रों ने पुलिस की पहली बैरिकेडिंग को बलपूर्वक तोड़ दिया और आगे बढ़ गए. प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था. जैसे ही प्रदर्शनकारियों का हुजूम पहले सुरक्षा घेरे के पास पहुंचा, माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने छात्रों को समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. धक्का-मुक्की के बीच छात्रों ने पहली बैरिकेडिंग को तोड़ दिया.

छात्रों की मांगें और आगे की रणनीति

प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में लगातार हो रही विसंगतियों और पेपर लीक के मामलों ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है.

AlsoRead:झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: बिना विपक्ष के शुरू हुई सदन की कार्यवाही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *