Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं के विरोध में सोमवार को राजधानी रांची की सड़कों पर छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लेकिन दूसरी तरफ रांची पुलिस के जवान बिना लाठी के छात्रों के सामने शालीनता से पेश आ रहे हैं. भारत माता की जय’ और ‘रोजगार दो’ जैसे देशभक्ति नारों के साथ हजारों की संख्या में छात्रों ने विधानसभा घेराव के लिए कूच किया. इस दौरान छात्रों ने पुलिस की पहली बैरिकेडिंग को बलपूर्वक तोड़ दिया और आगे बढ़ गए. प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था. जैसे ही प्रदर्शनकारियों का हुजूम पहले सुरक्षा घेरे के पास पहुंचा, माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने छात्रों को समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए.
Home » झारखण्ड » रांची » जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान
जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं के विरोध में सोमवार को राजधानी रांची की...
सम्बंधित ख़बरें
