Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

CM हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर JMM ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल और जूस

Lohardaga: झारखंड के CM हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) लोहरदगा जिला समिति की ओर...

CM हेमंत सोरेन
On CM Hemant Soren's birthday, the JMM distributed fruits and juice among patients at Sadar Hospital.

Lohardaga: झारखंड के CM हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) लोहरदगा जिला समिति की ओर से सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और जूस का वितरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जेएमएम जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की.

सभी के कल्याण काम कर रही राज्य सरकार 

जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का भी दिन है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासी-मूलवासी समाज के कल्याण के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मरीजों के बीच फल और जूस का वितरण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का संदेश दिया है. अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने भी इस पहल की सराहना की.

JMM हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता

मोजम्मिल अहमद ने कहा कि JMM हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है. पार्टी के कार्यकर्ता राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे. कार्यक्रम में JMM के सचिव जयप्रकाश शर्मा, सचिव अनिल उरांव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मरीजों के बीच फल और जूस का वितरण किया और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया.

ALSO READ: रांची: आंदोलन कर रहे छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ गया राष्ट्रगान भारत माता की जय का लगाया नारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *