Newswave Desk: रविवार को सिनेमाघरों में कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अच्छी टक्कर देखने को मिली. मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने एक बार फिर शानदार कमाई की, वहीं ‘धमाल 4’ ने भी पांचवें रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’, साउथ की ‘डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ और थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ने भी रविवार को कमाई में बढ़त दर्ज की.
‘स्पाइडर-मैन’ ने दूसरे रविवार मचाया धमाल
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने दूसरे शनिवार को 31 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे रविवार यानी 11वें दिन फिल्म ने 34.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 415.45 करोड़ रुपये हो गई है.
‘डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ की कमाई में जोरदार उछाल
7 अगस्त को रिलीज हुई ‘डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 4.40 करोड़ और शनिवार को 6.70 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 9.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई 20.95 करोड़ रुपये हो गई है.
‘ओह माय डॉग’ की रफ्तार धीमी
पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ की बॉक्स ऑफिस शुरुआत थोड़ी धीमी रही है. फिल्म ने पहले दिन 90 लाख और शनिवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को इसकी कमाई बढ़कर 1.25 करोड़ रुपये हो गई. तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
‘जना नायकन’ ने भी पकड़ी रफ्तार
थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ने तीसरे रविवार को कमाई में बढ़त दर्ज की. फिल्म ने तीसरे शनिवार को 2.55 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 18वें दिन यानी रविवार को 3.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 192.30 करोड़ रुपये और दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 317.18 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धमाल 4’ का जलवा अब भी बरकरार
अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ को रिलीज हुए 31 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. पांचवें शनिवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये कमाए थे. वहीं पांचवें रविवार को इसकी कमाई बढ़कर 1.20 करोड़ रुपये हो गई. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 165.95 करोड़ रुपये हो गया है.
ALSO READ: विधानसभा के बाहर छात्रों से मिले JLKM के डुमरी विधायक जयराम महतो, आंदोलन को लेकर की बातचीत
