Ranchi: जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले को लेकर विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ राष्ट्रगान गाया. इसके साथ-साथ भी भारत माता की जय के नारे के साथ पूरा विधानसभा की ओर जाने वाले सड़क गूंज उठा है छात्रों का प्रदर्शन अब पहले की तुलना में थोड़ा शांत होता दिख रहा है. उल्लेखनीय है कि इससे थोड़ी देर पहले जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे आंदोलन कर रहे छात्र अचानक उग्र हो गए थे और पुलिस के ऊपर पत्थर और जूता चप्पल फेंकने लगे. जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो छात्र और ज्यादा आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करना शुरू कर दिए. पथराव की घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी है. उसे साथी पुलिसकर्मियों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है वहीं दूसरी तरफ पुलिस उग्र छात्रों के समक्ष बहुत ही शालीनता के साथ पेश आ रहे हैं इसके बावजूद भी छात्र उग्र होकर पुलिस के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं.
ALSO READ: आंदोलन कर रहे छात्रो ने पुलिस की बस पर किया कब्ज़ा, बस की छत पर चढ़कर कर रहे प्रदर्शन
