Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. कुछ छात्र बैरिकेडिंग में लगी रस्सी काटने के लिए ब्लेड लेकर पहुंचे हैं.
छात्र ब्लेड की मदद से बैरिकेडिंग में लगी रस्सियों को काटकर अवरोध हटाने का प्रयास कर रहे हैं. इससे मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रही है, जबकि छात्र बैरिकेडिंग हटाकर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश में जुटे हैं.
विधानसभा के बाहर छात्रों के साथ धरने पर बैठे जयराम महतो
वहीं कुछ छात्र विधानसभा के पास पहुंच चुके हैं. जहां छात्रों के बीच JLKM के डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे. उन्होंने विधानसभा के बाहर आंदोलनकारी छात्रों के साथ बैठकर उनका समर्थन किया और छात्रों की मांगों को लेकर उनके साथ एकजुटता जताई.

जयराम महतो के छात्रों के बीच बैठने से मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ा. विधानसभा के बाहर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है.
