Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया आंसू गैस का प्रयोग, 06 गोले छोड़े

Ranchi: JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान...

Ranchi: JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान सोमवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई. विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया. इस दौरान पुलिस की ओर से आंसू गैस के 06 गोले छोड़े गए.

लगातार बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ रहे छात्र

विधानसभा घेराव को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सुबह से ही आंदोलन स्थल पर जुटे हुए हैं. प्रदर्शनकारी लगातार बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने के लिए कई स्तर पर बैरिकेडिंग की गई है. इसके बावजूद छात्र अलग-अलग समूहों में आगे बढ़ रहे हैं.

वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग

छात्रों के आगे बढ़ने के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग किया. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के 06 गोले छोड़े गए. आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस दौरान एक छात्र जख्मी हो गया.

छात्रों का विधानसभा घेराव का ऐलान

छात्र JPSC-JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के आरोप और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की मांगों को लेकर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत भी हुई है, लेकिन कई मांगों पर सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था.

जयराम महतो ने छात्रों से की शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

इस बीच डुमरी विधायक जयराम महतो भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की. उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील करते हुए कहा कि उग्र होकर आंदोलन नहीं करना चाहिए. उन्होंने JSSC-CGL परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छात्रों के साथ संघर्ष जारी रखने की बात भी कही.

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से छात्रों को रोकने तथा स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *