Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जियोलॉजी के छात्रों को मिला एक और मौका, शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के लिए अब 14 अगस्त तक करें आवेदन

Ranchi: झारखंड में जियोलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है. खान एवं भूतत्व विभाग के भूतत्व...

Ranchi

Ranchi: झारखंड में जियोलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है. खान एवं भूतत्व विभाग के भूतत्व निदेशालय ने भूवैज्ञानिक जांच से संबंधित शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक और योग्य छात्र 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित थी. निदेशालय की ओर से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के जियोलॉजी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. संस्थानों को ट्रेनिंग में शामिल होने वाले योग्य और इच्छुक छात्रों की सूची निर्धारित समय के भीतर भेजनी होगी.

शैक्षणिक दस्तावेज जमा करना जरूरी

ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रतियां जमा करनी होंगी. वहीं आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी का प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ देना होगा. भूतत्व निदेशालय के अनुसार, छात्रों से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज 24 अगस्त 2026 तक निदेशालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. इसके बाद चयन और अन्य प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएंगी.

इन संस्थानों के छात्र ले सकेंगे हिस्सा

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के योग्य छात्र शामिल हो सकते हैं. इनमें रांची विश्वविद्यालय, संत जेवियर कॉलेज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, IIT-ISM धनबाद, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय शामिल हैं.

अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है. ट्रेनिंग के लिए निर्धारित पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे.
ALSO READ: भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप, छात्रों के कंधे पर राजनीति कर रही भाजपा : राकेश सिन्हा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *