Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, प्रदीप वर्मा ने राहुल गांधी से पूछा- ‘कांग्रेस चुप क्यों रही?’

Ranchi/Delhi: झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार पर...

BJP protests over action against Jharkhand students; Pradeep Verma asks Rahul Gandhi, 'Why did Congress remain silent?'

Ranchi/Delhi: झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है. संसद भवन परिसर में झारखंड भाजपा के सांसदों के साथ एनडीए सांसदों ने प्रदर्शन किया. सांसदों ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए मामले में न्याय की मांग की. झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि रात में भी छात्र-छात्राओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

‘जब झारखंड के युवाओं पर पुलिस कार्रवाई हो रही थी, तब कांग्रेस और राहुल गांधी चुप क्यों?’

डॉ. वर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब झारखंड के युवाओं पर पुलिस कार्रवाई हो रही थी, तब कांग्रेस और राहुल गांधी चुप क्यों थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हेमंत सोरेन सरकार का समर्थन करती है, इसलिए उसे सरकार की कार्रवाई पर अपना रुख साफ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्र अपने भविष्य और अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उनकी मांगों में 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करना और जेएसएससी-सीजीएल समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराना शामिल है.

यह भी पढ़ें: भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप, छात्रों के कंधे पर राजनीति कर रही भाजपा : राकेश सिन्हा

लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती: डॉ. वर्मा

भाजपा सांसद ने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती. डॉ. वर्मा ने दावा किया कि भाजपा और एनडीए छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि संसद भवन में प्रदर्शन के जरिए झारखंड के छात्रों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया है. जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, भाजपा और एनडीए उनकी आवाज उठाते रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *