Click Here

पलामू : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट महिला-पुरुष सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल

palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केकतुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में...

Dozen people injured

palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के केकतुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में प्रथम पक्ष के सुनीता देवी, संतोष राम, संजय राम, अनुज राम, अजय राम का नाम शामिल है. वही दूसरे पक्ष के सिया देवी, कमेश प्रजापति, संजीव प्रजापति, प्रभु प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, राकेश प्रजापति, शांति देवी, सुनीता देवी और कौशीला देवी का शामिल है.

लाठी-डंडों से हमला, दर्जनभर से अधिक घायल

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनो पक्ष चैनपुर केकतुआ गांव पहुंचे थे. वहा पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायल को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद भी कौशिला देवी और सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है.

Also Read : रांचीः राहुल गांधी छात्रों की डिमांड पूरी करवाएं या कांग्रेस हेमंत सरकार से नाता तोड़ें – आदित्य साहू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *