Click Here

पलामू: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप पर कार्यशाला, 42 कॉलेज के प्राचार्य हुए शामिल

Palamu: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय, रांची एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (एपीएफ) के तत्वावधान में एक...

Palamu

Palamu: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय, रांची एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (एपीएफ) के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत, संबद्धता प्राप्त, बीएड, एलएलबी और नर्सिंग कॉलेजों की छात्राओं को स्कॉलरशिप योजना की विस्तृत जानकारी देना था.

कुलपति और कुलसचिव ने किया कार्यशाला का शुभारंभ

कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह और कुलसचिव डॉ. नफीस अहमद ने किया. इसके बाद एपीएफ के तकनीकी विशेषज्ञों ने छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना, मिलने वाली राशि और आवेदन से जुड़ी तकनीकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को मिलेगी मदद

एपीएफ के विशेषज्ञ मृत्युंजय रत्नाकर, अशोक कुमार, सन्नी भगत, मिथिलेश कुमार, आईहा, रिधो, रचिता, मनोज, सूरज, रंजीत, बृजेश एवं पवन ने योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. वक्ताओं ने कहा कि स्कॉलरशिप योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने और उनके शैक्षणिक सपनों को साकार करने में मददगार साबित होगी.

पलामू, गढ़वा और लातेहार के 42 कॉलेज शामिल

कार्यशाला में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के करीब 42 कॉलेजों के प्राचार्यों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में जीएलए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जसबीर बग्गा, जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पासवान, वाईएसएनएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोहिनी गुप्ता, गढ़वा महिला कॉलेज से डॉ. संयुक्ता सिंह, नगर ऊंटारी कॉलेज के प्राचार्य, भवनाथपुर मॉडल कॉलेज से डॉ. विभेष चौबे, छत्तरपुर मॉडल कॉलेज से डॉ. रविशंकर, एसपीडी कॉलेज से डॉ. निकलेश चौबे, बीएड कॉलेज से डॉ. रणविजय सिंह, कुमरेश इंटरनेशनल बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास चंद्र मिश्रा और इंदर सिंह बीएड कॉलेज गढ़वा के प्राचार्य डॉ. दीपक चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) डॉ. एस. के. पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसके साथ ही एक दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ.
ALSO READ: BJP चक्रधरपुर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *