Click Here

रांची: बनस तालाब में नहाने के दौरान छात्र डूबा, NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित बनस तालाब में बुधवार को नहाने के दौरान एक छात्र के पानी में डूबने...

Ranchi: Student drowns while bathing in Banas pond, NDRF team engaged in relief and rescue operations

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित बनस तालाब में बुधवार को नहाने के दौरान एक छात्र के पानी में डूबने की दुखद घटना सामने आई है. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चुटिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार, डूबने वाला छात्र पिस्का नगड़ी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह अपने कुछ साथियों के साथ बनस तालाब में नहाने गया था. नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और संतुलन बिगड़ने के कारण डूबने लगा.

छात्र की तलाश में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन 

आसपास मौजूद लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक वह पानी में डूब चुका था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया है गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे छात्र की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. चुटिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छात्र के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.

ALSO READ : BJP चक्रधरपुर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *