Gumla: सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत निवासी 26 वर्षीय सूरज उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सूरज उरांव अपनी पत्नी और एक माह के बच्चे से मिलने सिसई थाना क्षेत्र के पंडरानी गांव स्थित ससुराल जा रहा था. इसी दौरान उर्मी बाईपास चौक के पास एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी मौके पर पहुंचीं और उर्मी चेकपोस्ट प्रभारी अंपा हेंब्रम को घटना की जानकारी दी. पुलिस टीम ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल से युवक की बाइक या साइकिल नहीं मिली, जबकि उसकी जेब से बाइक की चाबी बरामद हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गुमला: ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Gumla: सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत निवासी 26 वर्षीय सूरज उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार...
सम्बंधित ख़बरें
