Ranchi: सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने वर्ष 2009 से फरार चल रहे लूट कांड के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू लोहार है, जो सरायकेला-खरसावां जिले का रहने वाला है. वह पिछले 17 वर्षों से फरार था. राजनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा राजू लोहार अपने इलाके में देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया.
आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेजा गया
पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी कर आरोपी को धर-दबोचा. गिरफ्तार अभियुक्त राजू लोहार न केवल राजनगर थाना क्षेत्र के लूट कांड में वांछित था, बल्कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भी एक आपराधिक मामले में उसकी तलाश थी. पुलिस लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. जहां फिर उसे जेल भेज दिया गया.
