50 हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

साहेबगंज/रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल...

साहेबगंज/रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसीबी दुमका की टीम ने साहेबगंज जिले के बरहरवा में जाल बिछाकर ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (BSO) निरंजन कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बरहरवा के ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर निरंजन कुमार एक जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलर से राशन की आपूर्ति और उससे संबंधित विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के नाम पर अवैध राशि की मांग कर रहे थे. परेशान होकर संबंधित डीलर ने इसकी शिकायत एसीबी की दुमका इकाई से की. शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई.इसके बाद आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया.
गुरुवार को योजना के मुताबिक, जैसे ही डीलर ने ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर निरंजन कुमार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये सौंपे, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *