Bokaro: बोकारो थर्मल जीएम कॉलोनी के यशोदा कॉम्प्लेक्स स्थित नृत्य हाउस में सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में नृत्य हाउस के संचालक शेखर और अंकित का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस रंगारंग समारोह में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेल, नृत्य और मस्ती के विभिन्न आयोजन हुए, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया. समारोह के समापन पर सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. सावन महोत्सव को यादगार बनाने में रश्मि, अंजना, आस्था, आशा, ज्योति, नेहा, पूनम, नीलम, किरण, रेणु, वंदना, पूनम चौधरी, सुस्मिता, डोली, यमुना, सुनीता, उर्मिला, देवयानी और जूली मौके पर मौजूद रहीं.

यह भी पढ़ें: एल खियांग्यते झारखंड के दूसरे ऐसे पूर्व चीफ सेक्रेटरी जो सलाखों के पीछे गए, होटवार जेल के जेनरल वार्ड में कटेगी रात

