Saraikela : लगातार बारिश के कारण चांडिल बहुउद्देशीय डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. आज जलस्तर 181.00 मीटर दर्ज किए जाने के बाद डैम प्रबंधन ने 13 रेडियल गेट खोलकर बड़ी मात्रा में पानी की निकासी शुरू कर दी है.

डैम से डिस्चार्ज का पूरा ब्यौरा
- रेडियल गेट डिस्चार्ज : 1,480.285 क्यूमेक्स
- (13 गेट अलग-अलग ऊंचाई पर खोले गए: 1.0m से 1.561m तक)_
- नदी स्लुइस डिस्चार्ज : 4.582 क्यूमेक्स _(2 गेट @ 0.05 मीटर)_
- आपातकालीन स्लुइस डिस्चार्ज : 78.168 क्यूमेक्स _(1 गेट @ 1.50m, 1 गेट @ 0.45m)_
- नदी का कुल प्रवाह : 1,563.035 क्यूमेक्स
- नहर का प्रवाह : 31.389 क्यूमेक्स _(1 गेट @ 0.950 मीटर)_
- बांध से कुल जल प्रवाह : 1,594.424 क्यूमेक्स
- वर्तमान भंडारण : 549.01 MCM
बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट
इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से सुबर्णरेखा नदी में उफान की स्थिति बन गई है. प्रशासन ने जमशेदपुर के नदी किनारे बसे क्षेत्रों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल सीमा से सटे गांवों में बाढ़ की आशंका जताई है. जिला प्रशासन ने नदी तटीय इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है. मछुआरों और मवेशियों को नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी गई है.
क्या हो सकता है प्रभावित
डैम से छोड़ा गया पानी सीधे सुबर्णरेखा नदी में जा रहा है. इससे जमशेदपुर के कदमा, बागबेड़ा, आदित्यपुर सहित निचले इलाकों और आगे पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती गांवों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है. डैम प्रबंधन ने कहा कि बारिश की स्थिति को देखते हुए गेटों की संख्या में आगे बदलाव किया जा सकता है. स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है.
Also Read : बोकारो: देवर-भाभी पर युवकों ने किया रॉड से हमला

