Bokaro: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने देवर और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया है. घटना बुधवार सुबह की है. घायल गौतम सिंह ने बताया कि अपने कुत्ता को लेकर टहलने जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए कुछ लोग आ धमके. इसके बाद उन्हें धमकी देते हुए उन पर पीछे से हमला कर दिया. जिस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने कहा कि शोरगुल सुनकर उनकी भाभी बीच बचाव में आई, तो हमलावरों ने उनके भाभी के साथ भी मारपीट शुरू कर दिया. घटना के बाद दोनों थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

AlsoRead:रांची: प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे सैकड़ो नवनियुक्त कर्मचारी, अब ये कर रहे है नौकरी बचाने के लिए आंदोलन

