सरायकेला:संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी अंचल अधिकारियों को सतर्कता एवं जन-जागरूकता का निर्देश

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिले में संभावित भारी वर्षा/अत्यधिक वर्षापात के मद्देनजर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने...

Saraikela: District administration on alert in view of potential heavy rainfall; instructions issued to all Circle Officers to ensure vigilance and public awareness.

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिले में संभावित भारी वर्षा/अत्यधिक वर्षापात के मद्देनजर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने अंचल क्षेत्र में सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. भारी वर्षा के कारण नदियों, डैम, तालाबों एवं अन्य जलाशयों में जलस्तर बढ़ने, जल-जमाव, तेज जल प्रवाह, बाढ़ तथा अन्य दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए सभी अंचल अधिकारियों को अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. ऐसे स्थलों पर आवश्यकतानुसार चेतावनी एवं सावधानी संबंधी बोर्ड लगाने तथा स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को सतर्क एवं जागरूक करने को कहा गया है.

तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

भारी वर्षा के दौरान जलस्तर में वृद्धि, तटबंधों, पुल-पुलिया, जल-जमाव एवं आवागमन की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. आवश्यकता के अनुसार अंचल स्तर पर कंट्रोल रूम/आपदा नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित करने को भी कहा गया है. अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, चौकीदारों एवं अन्य स्थानीय कर्मियों के माध्यम से प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक किया जाए. विशेष रूप से नदियों, डैम, तालाबों एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर नहीं जाने तथा जल-जमाव वाले क्षेत्रों में पानी के भीतर जाने अथवा जलभराव वाले रास्तों से आवागमन करने से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए. जिला प्रशासन की ओर से आमजनों से अपील है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. जल-जमाव अथवा तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें.

आसपास के लोगों को भी सतर्क एवं जागरूक करें प्रशासन ने जारी की चेतावनी

अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी सतर्क एवं जागरूक करें. प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें.
जिला प्रशासन द्वारा संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही है. किसी भी आकस्मिक स्थिति अथवा दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभागों एवं बचाव दल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को देते हुए की गई कार्रवाई से अवगत कराएं तथा निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता एवं तत्परता के साथ सुनिश्चित करें, ताकि संभावित भारी वर्षा के दौरान जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके.

ALSO READ : सरायकेला : चांडिल डैम का जलस्तर 181 मीटर पार, 13 रेडियल गेट खोलकर 1594 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *