Palamu: हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत के पीपरडीह गांव में पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. कच्ची और कीचड़ भरी राह ग्रामीणों की मजबूरी बनी हुई है. बारिश में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. सबसे गंभीर समस्या मरीजों को अस्पताल ले जाने में होती है. कीचड़ के कारण एंबुलेंस व अन्य वाहन गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है.

स्कूली बच्चों की भी बढ़ी मुश्किल
स्कूली बच्चों को भी रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है. वहीं, ग्रामीणों को राशन, दवा और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लाने में भी कठिनाई होती है. बरसात में बाइक और साइकिल से चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.
बुजुर्गों और किसानों को भी परेशानी
सड़क खराब होने से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. कभी-कभी आते-जाते लोग फिसलकर गिर भी जाते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क गांव की मूलभूत जरूरत है. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, सांसद, उपायुक्त और मुख्यमंत्री से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कर उसे चलने लायक बनाने की मांग की है.

