NewsWave Desk: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बुधवार को सुनीता मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं. उनके साथ बेटे यशवर्धन आहूजा भी मौजूद थे. सुनीता को कोर्ट से बाहर निकलते देख पैपराजी ने उनसे बातचीत की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब देने से साफ परहेज किया.

कोर्ट से बाहर निकलते वक्त दिखीं परेशान
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुनीता कोर्ट परिसर से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. आमतौर पर पैपराजी के सवालों का जवाब देने वाली सुनीता इस दौरान काफी परेशान और नाराज दिखाई दीं. कैमरे उनकी तरफ बढ़े तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
जाते-जाते सुनीता ने कही ये बात
कार में बैठने से पहले सुनीता ने पैपराजी की तरफ देखते हुए नाराजगी भरे अंदाज में कहा कि बर्थडे मनाने गए थे. इतना कहने के बाद वह कार में बैठीं और वहां से रवाना हो गईं.
रिश्ते को लेकर पहले से चर्चा
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं. हालांकि, फैमिली कोर्ट में सुनीता की मौजूदगी का वास्तविक कारण क्या था, इसे लेकर अभी उनकी ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

