बोकारो में राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का आगाज, 900 तीरंदाज दिखाएंगे दमखम

Bokaro: बोकारो के मोहान कुमार मंगलम स्टेडियम, सेक्टर-4 में आज एनटीपीसी के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. 18 से...

Ranchi

Bokaro: बोकारो के मोहान कुमार मंगलम स्टेडियम, सेक्टर-4 में आज एनटीपीसी के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. 18 से 27 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया.

अलग-अलग राज्यों से करीब 900 तीरंदाज हिस्सा ले रहे

इस टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 900 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं.  इनमें करीब 600 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.  अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं. प्रतियोगिता में खिलाड़ी तीन प्रमुख कैटेगरी में अपना दमखम दिखा रहे हैं.  सभी की नजर पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय रैंकिंग में बेहतर स्थान बनाने पर है.  बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने से मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है.

राज्यपाल ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं

उद्घाटन के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि इस तरह की बड़ी प्रतियोगिताओं से झारखंड के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है.  उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.
ALSO READ: लोहरदगा: सैकड़ों लोगों ने थामा JMM का दामन, जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने दिलाई सदस्यता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *