सिमडेगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा, भगवामय हुआ शहर

सिमडेगा : में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ...

सिमडेगा : में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ. इस अवसर पर सलडेगा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्थानीय लोग शामिल हुए. शोभायात्रा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजी बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं. पूरे मार्ग में धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा, जिनमें माता रानी के विभिन्न स्वरूप और राजा विक्रमादित्य की झलक देखने को मिली. छोटे-छोटे बच्चे भगवा ध्वज लेकर “विक्रम संवत अमर रहे” जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना रहे थे.

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन

शोभायात्रा के मार्ग को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय नजर आया. यह यात्रा सलडेगा से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान बच्चों ने शहरवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया. कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *