Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को किया गया सम्मानित, ईमानदारी से कार्य करने पर जोर

Gumla: गुमला जिला के स्टार डीपीएस स्कूल ने गुमला नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी 22 वार्ड पार्षदों को सम्मानित...

Gumla:  गुमला जिला के स्टार डीपीएस स्कूल ने गुमला नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी 22 वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया. सम्मान समारोह में मौजूद वार्ड सदस्यों ने पूरी ईमानदारी के साथ विकास कार्य करने का भरोसा दिलाया. जनप्रतिनिधि ने कहा कि गुमला को गमले के रूप में सजाया जा सकता है. गुमला नगर परिषद के पहले अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि जब वह अध्यक्ष के पद पर थे तो संसाधनों के अभाव के बीच में भी उन लोगों के द्वारा ईमानदारी से काम किया गया था. यही कारण था कि आज भी लोग उनके कार्यों को याद करते हैं लेकिन वर्तमान कालखंड में जिस तरह से लोगों को काम करना चाहिए वह ईमानदारी उनमें नहीं दिख रही.

ये भी पढ़ें :निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव के लिए चुनाव आयोग सख्त, 17 राज्यों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग

सड़क-नाली पर ध्यान देने की जरूरत

कार्यक्रम में मौजूद नगर परिषद के 22 नंबर वार्ड के वार्ड पार्षद मनीष कुमार ने स्पष्ट कहा कि वह चुनाव जीत कर आए हैं तो अपने क्षेत्र का तो विकास करेंगे ही. लेकिन पूरे नगर परिषद क्षेत्र में किसी प्रकार से भ्रष्टाचार ना हो. हर व्यक्ति को उनका हक मिले. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव उर्वशी ने बताया कि यह क्षेत्र लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझता आ रहा है. शहर में पानी बिजली की समस्या तो मौजूद रहती ही है. साथ ही साथ नालियों की स्थिति इतनी खराब है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है.

ये भी पढ़ें :झारखंड को मिली बड़ी वित्तीय सहायता : ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार की उम्मीद जगी

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने विकास का दिया भरोसा

वहीं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मौजूद अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी का सभी लोगों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया. चुनाव जीतने के बाद सार्वजनिक मंच पर पहली बार मिले इस सम्मान कार्यक्रम को लेकर दोनों ने सभी का आभार व्यक्त किया. वहीं भरोसा जताया कि जिस विश्वास के साथ उन लोगों ने चुनाव जीत कर उन्हें भेजा है, वह निश्चित रूप से उसे पर खडा उतरने का काम करेंगे. नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि उनका यह प्रयास होगा कि 22 वार्ड सदस्यों को अपने साथ लेकर इस क्षेत्र का संपूर्ण रूप से विकास करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *