रांची: झारखंड में नए आपराधिक कानून के प्रभावी कार्यान्वयन और राज्य से जुड़े सुरक्षा व प्रशासनिक पहलुओं को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है.
आगामी 23 मार्च को नई दिल्ली में होने वाली केंद्रीय गृह सचिव की उच्च स्तरीय बैठक से पूर्व, आज 20 मार्च को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग और समीक्षा बैठक बुलाई गई है.
इस बैठक की अध्यक्षता डीजीपी खुद कर रही है. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई दिल्ली में होने वाली चर्चा के लिए राज्य का पक्ष और तैयारियों को मजबूती से तैयार करना है.
इस बैठक की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें झारखण्ड राज्य से संबंधित कुल 69 महत्वपूर्ण मुद्दों की सूची तैयार की गई है.
