गालूडीह के काजू जंगल में भीषण आग, 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित, तेज हवा से भड़की लपटें, आम बागवानी और सोलर पैनल भी आग की चपेट में

पूर्वी सिंहभूम (गालूडीह): गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के बाघबिंदा और काड़ाधोरा गांव से सटे काजू जंगल में मंगलवार दोपहर अचानक...

पूर्वी सिंहभूम (गालूडीह):  गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के बाघबिंदा और काड़ाधोरा गांव से सटे काजू जंगल में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. सूखी झाड़ियां और तेज हवा ने आग को और भड़का दिया, जिससे कुछ ही देर में लपटें बड़े इलाके में फैल गईं. सूचना मिलते ही वन विभाग, गालूडीह पुलिस और घाटशिला अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.

Also Read : होली से पहले बढ़ी गर्मी की तपिश, रांची में भी चढ़ने लगा पारा, दिल्ली-एनसीआर में 36 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, झारखंड की राजधानी में भी शुष्क मौसम के संकेत

वन संपदा को भारी नुकसान, फूल-फल हुए नष्ट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ाकुर्शी, छोटाकुर्शी और गिधिबिल मौजा क्षेत्र में करीब 50 हेक्टेयर में फैले काजू जंगल का बड़ा हिस्सा आग से प्रभावित हुआ है. इस समय काजू के पेड़ों में फूल और फल लगे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए. कई पौधे झुलस गए हैं. हालांकि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वन संपदा को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Also Read : पलामू के रेड़मा में इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज गोदाम में लगी भीषण आग

किसान की 250 एकड़ आम बागवानी भी झुलसी

अगलगी की चपेट में बड़ाखुर्शी के किसान रतन महतो की लगभग 250 एकड़ में फैली आम की बागवानी भी आ गई. करीब 325 आम के पौधे झुलस गए. किसान के अनुसार मनरेगा योजना के तहत कुछ वर्ष पूर्व बागवानी लगाई गई थी और इस बार मंजर भी अच्छा आया था. आग में कुसुम योजना के तहत लगाया गया सोलर पैनल भी जलकर नष्ट हो गया. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *