Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: भरनो में जंगली हाथी का तांडव, फोटो लेने के चक्कर में मची भगदड़,एक युवक घायल

  गुमला: जिले के भरनो थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.बुधवार (04 मार्च) को...

 

गुमला: जिले के भरनो थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.बुधवार (04 मार्च) को अमलीया जंगल से निकलकर एक विशालकाय जंगली हाथी रिहायशी इलाके के बेहद करीब पहुंच गया.हाथी के आने से ग्रामीणों में जहां दहशत व्याप्त है, वहीं हाथी को देखने और फोटो-वीडियो बनाने की होड़ में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार एक जंगली हाथी विचरण करते हुए बूढ़ीपाठ तेतरटोली और बोडोटोली के बीच नदी किनारे स्थित हाड़हु बगीचा तक पहुंच गया. हाथी के आबादी के करीब आने की खबर जैसे ही फैली, आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए.मौके पर मौजूद कई ग्रामीण और युवक अपनी जान जोखिम में डालकर हाथी के करीब जाकर फोटो और वीडियो बनाने लगे. शोर-शराबे और मानवीय दखल से हाथी भड़क गया और उसने भीड़ को दौड़ाना शुरू कर दिया.इसी अफरा-तफरी और जान बचाकर भागने के दौरान 28 वर्षीय प्रताप मिंज अनियंत्रित होकर एक बांस के पेड़ से जा टकराए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग गुमला की टीम वनरक्षी अकील अहमद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची.वनकर्मियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उसे परेशान न करने की सख्त हिदायत दी.फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *