फेसबुक विज्ञापन के झांसे में 5.37 लाख की ठगी, ‘रोवेक्स मार्केट’ के नाम पर रांची के बुजुर्ग से ठगे पैसे

Ranchi: सोशल मीडिया पर दिख रहे निवेश के आकर्षक विज्ञापन अब लोगों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. राजधानी रांची...

Ranchi: सोशल मीडिया पर दिख रहे निवेश के आकर्षक विज्ञापन अब लोगों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. राजधानी रांची के अपर बाजार क्षेत्र में एक बुजुर्ग को फेसबुक विज्ञापन के जरिए फंसाकर 5.37 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली गई. पीड़ित संजय पोद्दार (63), जो जालान रोड, मानस मंदिर, अपर बाजार के रहने वाले हैं, ने साइबर अपराध थाना, रांची प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया कि उन्होंने फेसबुक पर आए एक विज्ञापन को देखकर उसके लिंक पर क्लिक किया. इसके बाद दिए गए निर्देश के अनुसार उन्होंने पहला निवेश 21,900 रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किया.

ये भी पढ़ें : 6 साल बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, जानें क्या है वजह

निवेश सलाहकार बनकर कराया ट्रांसफर, पांच लेन-देन के बाद आरोपी फरार

इसके तुरंत बाद उन्हें एक महिला का फोन आया, जिसने अपना नाम निशा शर्मा बताया. उसने कहा कि उनका निवेश सलाहकार अमित कुमार होगा और उसी के निर्देश पर उन्हें क्रिप्टो/कमोडिटी ट्रेडिंग में निवेश करना है. इसके बाद अमित कुमार नामक व्यक्ति ने कॉल कर “रोवेक्स मार्केट” प्लेटफॉर्म के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया. आरोपी ने अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों के माध्यम से पांच अलग-अलग लेन-देन में कुल 5,37,396 रुपये ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया. पीड़ित ने बताया कि 10-12 दिन तक लगातार ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने की कोशिश के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं.

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के अपमान पर बवाल, धनबाद में सड़क पर पोस्टर बिछाने के खिलाफ JMM ने दर्ज कराई शिकायत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *