Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री के अपमान पर बवाल, धनबाद में सड़क पर पोस्टर बिछाने के खिलाफ JMM ने दर्ज कराई शिकायत

धनबाद: शहर के व्यस्ततम मार्ग पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक विशाल पोस्टर जमीन पर गिरा हुआ होने के मामले...

CM Soren Poster

धनबाद: शहर के व्यस्ततम मार्ग पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक विशाल पोस्टर जमीन पर गिरा हुआ होने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है. सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें:  धनबाद पुलिस के सामने घंटों रौंदाता रहा CM हेमंत सोरेन का पोस्टर – Newswave Jharkhand

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

घटना मंगलवार की है, जब धनबाद के रणधीर वर्मा गोलचक्कर के पास सड़क के बीचों-बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक बड़ा सा पोस्टर रखा हुआ पाया गया. व्यस्त सड़क होने के कारण पोस्टर के ऊपर से लगातार वाहन गुजर रहे थे. सोशल मीडिया पर इस दृश्य की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद जेएमएम कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की धनबाद नगर इकाई के अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: गुमला: बारवे में “पुस्तक परव” बना शिक्षा और जागरूकता का केंद्र

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *